{"_id":"613f82048ebc3ee5310583f0","slug":"the-mla-protested-in-a-unique-way-planted-the-plant-in-the-pit-on-the-road-rewari-news-rtk623866984","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने अनोखे तरीके से जताया विरोध, सड़क पर हुए गड्ढे में ही लगा दिया पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने अनोखे तरीके से जताया विरोध, सड़क पर हुए गड्ढे में ही लगा दिया पौधा
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर हुए गड्ढे में पौधा लगाते विधायक चिरंजीव राव।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के सेक्टरों से लेकर कॉलोनियों व मुख्य रास्तों पर गड्ढों के चलते सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी व जनप्रतिनिधि बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। टूटी सड़कों के कारण शहर में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। सोमवार विधायक को चिंरजीव राव ने सड़क पर बने गड्ढों में पौधा लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
शहर की सड़कें चलने लायक नहीं हैं। इन पर बने गड्ढों को भरने के लिए प्रशासन के पास अभी कोई खास तैयारी भी नहीं है। शहर के अंदर की सड़कों पर नजर दौड़ाएंगे तो सिस्टम के गड्ढे आसानी से नजर आ जाएंगे। जब मुख्यमंत्री जैसे बड़े कद के नेता आते हैं तो यहां तुरंत पैचवर्क कर रोड़ियां डाल दी जाती हैं। बाकी समय रोड गड्ढों में तब्दील रहती है। दबाव बढ़ता है तो कभी कभार खानापूर्ति करने के लिए पैचवर्क जरूर होता है। इससे पहले पूर्व ओमप्रकाश चौटाला ने भी रेवाड़ी शहर में बने गड्ढों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।
3 विभाग बेपरवाह, शहर की सड़कें चलने लायक नहीं
इन सड़कों की अलग-अलग जिम्मेदारी नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) संभाल रहे हैं। अच्छा खासा दबाव आता है तो एनएचएआई बावल रोड पर मरम्मत का काम कर देती है। वरना हालात खराब रहते हैं। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद भी शहरी क्षेत्र में अपनी सड़कों की दशा नहीं सुधार पा रहे। लगातार शिकायतें के बाद भी समाधान नहीं निकले।
विज्ञापन
घोषणा के सालों बाद भी नहीं बना सके सड़क:
शहर में नेहरू पार्क से लेकर पुराने हाउसिंग बोर्ड महाराणा प्रताप चौक से लेकर भाड़ावास रोड तक सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इन सड़कों पर निर्माण तो दूर गड्ढे तक भरने में नगर परिषद अधिकारी खेल कर रहे हैं। जबकि यह शहर की मुख्य सड़कें हैं। हालात ऐसे हैं कि जिला न्यायालय वह सचिवालय को यह सड़कें जोड़ती हैं। हालात बदतर होने के चलते लोगों ने इन सड़कों से जाना ही बंद कर दिया है। थोड़ी बारिश होते ही इन सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इसके अलावा शहर महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी की ओर जाने वाली सड़क, ब्रास मार्केट के अंदर की सड़क, मॉडल टाउन, सेक्टर हाउंसिंग बोर्ड, नाईवाली चौक व नाईवाली चौक से राव तुलाराम पार्क से रेलवे स्टेशन वाली सड़क व झज्जर रोड सहित अन्य बाजारों की सड़कें खराब हैं।
नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों व कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए टेंडर पहले ही हो चुका है। वर्क आर्डर भी कर दिया गया है। जैसे ही बारिश रुकेगी, इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। गड्ढे भरने की बजाए पूरे शहर में सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
सरकार की नाकामियां उजागर करने के लिए लगाया पौधा
रेवाड़ी। मौजूदा सरकार और जिला प्रशासन की नाकामियों को उजागर करने के लिए रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने अनोखा तरीका अपनाया। विधायक ने एनएच 71 फ्लाईओवर के नीचे रोड पर बने गड्ढे में पौधा लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां से रोजाना हजारों लोग निकलते हैं। वहां पर एक अच्छा रोड होना चाहिए, वहां पर बडे़-बडे़ गड्ढे हैं। शहर के पार्कों में जहां पर पेड़-पौधों की तरफ ध्यान देकर पार्कों का सुंदरीकरण होना चाहिए, वहां पर भी लोगों को परेशान होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इसलिए हमने इस सोई हुई सरकार और प्रशासन की आंखें खोलने के लिए रोड पर बने गड्ढे में ही पौधरोपण कर दिया। क्योंकि सरकार द्वारा रोड तो बनाएं जाएंगे नहीं, कम से कम पर्यावरण तो संतुलित रहे। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है। इसी बीच वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा रेवाड़ी लड़कों के कॉलेज के लिए आवंटित 5.32 एकड़ जमीन आवंटन आदेश हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा वापस ले लिया। इस जमीन के टुकड़ों को निजी शिक्षण संस्थानों को नीलाम करने से फिर साबित हो गया है कि मनोहर सरकार दक्षिणी हरियाणा के साथ विकास कार्यों में सौतेला व्यवहार कर रही है।

बदहाल सड़क पर भरा दूषित पानी।- फोटो : Rewari