फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The minister's 'three gems' reached Sudha's court with a bouquet of flowers

फूलों का गुलदस्ता लेकर सुधा के दरबार में पहुंचे मंत्री के 'तीन रत्न'

Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The minister's 'three gems' reached Sudha's court with a bouquet of flowers
दक्षिणी हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। इसी क्रम में अब केंद्रीय मंत्री राव के कहे जाने वाले तीन रत्नों के फूलों का गुलदस्ता लेकर सुधा यादव के दरबार में पहुंचने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे भविष्य की राजनीति को सुरक्षित करने और गिले शिकवे मिटाने के लिए भाजपा नेत्री के घर पहुंचे थे। अब देखना है कि भविष्य में राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है।
विज्ञापन

15 अगस्त को बावल उपमंडल में ध्वजारोहण के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में पार्टी व राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा था। बाद में भाजपा आलाकमान ने दक्षिणी हरियाणा के दो नेताओं सुधा यादव और भूपेंद्र सिंह यादव को संगठन में अहम जिम्मेदारी दे दी। दोनों नेताओं को दी गई जिम्मेदारी के पीछे पार्टी की रणनीति माना जा रहा है।
विज्ञापन

सुधा यादव व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच हमेशा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा रही है। सुधा यादव लोकसभा चुनाव में राव को मात भी दे चुकी हैं। दक्षिणी हरियाणा में नेताओं के अलग-अलग धड़े बने हुए हैं लेकिन जब से सुधा यादव को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उसके बाद से ही घड़ों में दरार आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बेहद नजदीकी माना जाता रहा है लेकिन गुरुग्राम से जो पहली फूलों का बुके देने की तस्वीर आई वह डॉ. बनवारी की ही थी। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी बुके लेकर सुधा यादव के निवास पर पहुंच गए। पुरानी यादों को ताजा किया गया। बताया तो यह भी जा रहा है कि पुराने गिले-शिकवे भी दूर किए गए। ऐसे में रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव भी कहां पीछे रहने वाली थीं, वह भी अपने पति बलजीत यादव के साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंच गई। अब फूलों का गुलदस्ता आने वाले दिनों में क्या गुल खिलाएगा यह तो भविष्य के गर्भ में है।
पार्टी में तो लोग आपस में ही मिलते ही हैं : मंत्री डॉ. बनवारी
वह हमारी नेता हैं। पार्टी में तो लोग आपस में मिलते ही हैं। मैं औपचारिकतावश उनसे मिलने चला गया। इसमें कौन सी बात हो गई। -डॉ. बनवारी लाल, सहकारिता मंत्री, हरियाणा सरकार।
प्रमोशन पर बधाई देने चले गए : विधायक लक्ष्मण
सुधा यादव पार्टी की हैं इसलिए प्रमोशन पर बधाई देने चले गए। मैंने उनके चुनावों में काम किया है। सुधा यादव पार्टी की पुरानी नेता हैं। एक औपचारिकता है इस नाते चले गए। -लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक।

शिष्टाचार भेंट थी : चेयरमैन पूनम
सुधा यादव से एक शिष्टाचार भेंट थी। गुरुग्राम में जहां वह रहती हैं वहीं मेरी बहन भी रहती है। मैं बहन के यहां गयी थी तो सुधा यादव के पास भी चली गयी। ऐसा कोई खास नहीं था। इंद्रजीत राव की मैं समर्थक हूं। उन्हीं के आशीर्वाद से चेयरमैन बनीं हूं। -पूनम यादव, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed