फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The minimum temperature was recorded at 4 degrees Celsius

Rewari News: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature was recorded at 4 degrees Celsius
अनाज मंडी प्रवेश द्वार पर बना गड्ढा
रेवाड़ी। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर शाम के समय ठंडी हवाएं गलन का अहसास करा रही हैं। अब दोपहर में भी ठंड लगनी शुरू हो चुकी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन का तापमान अगले कुछ दिनों में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन

इससे सुबह और रात की ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, इसलिए अगले चार से पांच दिन तक बारिश या बादल छाने के कोई आसार नहीं हैं। हवा का रूख लगातार उत्तर दिशा से बना रहने के कारण रातें और ठंडी होंगी। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद हवाओं की ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले सप्ताह में रातें और ठंडी होंगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं ने प्रदेश सहित जिले के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed