Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The message of Guru Nanak Dev Ji is a source of inspiration for humanity.

Rewari News: गुरु नानक देव जी का संदेश मानवता के लिए प्रेरणास्रोत

Sun, 22 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The message of Guru Nanak Dev Ji is a source of inspiration for humanity.
कार्यक्रम के दौरान एकजुट संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से गुरु नानक देव जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को आशियाना वृद्धाश्रम में कार्यक्रम संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गुरु नानक देव जी के जीवन प्रसंगों और उनके उपदेशों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आशियाना वृद्धाश्रम के प्रधान दिनेश राजपाल, नीतू अनेजा, प्रो. सीएल सोनी और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गुरु नानक देव जी के पिता मेहता कालूराम ने उन्हें व्यापार के लिए 20 रुपये दिए थे।
विज्ञापन

गुरुजी ने इस राशि से दीन-दुखियों की सेवा की और इसे सच्चा सौदा बताया। उनके अनुसार, गुरु नानक देव जी ने मानवता की सेवा, समानता और जरूरतमंदों की सहायता का मार्ग दिखाया। आज भी गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर परंपरा उनके विचारों का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था इकाई प्रमुख दयानंद आर्य, गुरुद्वारा गुरु नानक सिंह सभा बारा हजारी के प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह विग और पंजाबी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अमीर मलिक भागो के छप्पन भोग को अस्वीकार कर गरीब बढ़ई भाई लालो की सादी रोटी स्वीकार की थी। इससे उन्होंने मेहनत की कमाई और ईमानदारी का महत्व समझाया।
इस अवसर पर भजन गायिका सोनिया पोपली ने सतगुरु मैं तेरी पतंग भजन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। पर्यावरण सेवी सुनीता आर्य और शिक्षाविद सोनिया कपूर ने प्रभात फेरी में संगत के उत्साह का उल्लेख करते हुए गुरुजी के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्था के उपप्रधान अजय भारद्वाज, समाजसेवी सुभाष खट्टर, पर्यावरण सेवी राजेंद्र गेरा, शिक्षाविद सत्यव्रत शास्त्री, सरदार कश्मीर सिंह और जतिन सैनी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों को गुरु नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह जी, स्वर्ण मंदिर, राधा-कृष्ण और श्याम बाबा के चित्र, प्रशस्ति पत्र तथा स्वर्ण पदक भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed