फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The mercury reached 42 degrees again, people worried about the heat

42 डिग्री फिर पहुंचा तापमान, लोग परेशान

Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42 degrees again, people worried about the heat
रेवाड़ी। तापमान का पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ रहा है। सोमवार को यह अधिकतम 42.0 व न्यूनतम 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। धूप में तपिश बढ़ने से जनजीवन पर भी इसका असर साफ नजर आया। इसी सप्ताह तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस गर्मी से स्वास्थ्य परेशानियां बढ़ रही हैं। इस बीच हवा से धूल का गुबार भी उठ रहा है। इससे हवा में प्रदूषित कण की मात्रा बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही मध्यम गति की हवा का दौर भी चलेगा। जल्द ही तापमान बढ़कर 45 डिग्री पर पहुंचने के असार है।
विज्ञापन

तेज हो सकता है लू का प्रकोप
लगातार भीषण रूप ले रही गर्मी के बीच लू का प्रकोप इस सप्ताह में और तेज हो सकता है। जनजीवन पर भी मौसम में फिर से बदलाव का असर साफ नजर आने लगा है। दुपहिया वाहनों पर चलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को सड़कों पर निकली युवतियों ने धूप से बचने के लिए कपड़े से पूरी तरह मुंह को ढककर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों पर लगाएं चश्मे, खानपान में बरतें सावधानी
चिकित्सकों द्वारा इन दिनों लोगों को गर्मी से बचाव के तरीके सुझाए जा रहे हैं। लू का प्रकोप आंखों में दिक्कत कर सकता है। खासकर दुपहिया वाहनों पर चलते समय चश्मे का प्रकोप जरूर करें। नेत्र चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों में एक तो धूप कहीं ज्यादा तेज होती है, जिसके कारण मौसम बेहद शुष्क हो जाता है। ऐसे में आंखों का ख्याल न रखा जाए तो दिक्कत बढ़ सकती है। दिन में दो बार सामान्य पानी से आंखों को साफ जरूर करें। इससे आंखों के अंदर जरूरी नमी बनी रहेगी।
पिछले एक सप्ताह यूं रहा तापमान
1 जूून को अधिकतम : 33.0, न्यूनतम : 21.5 डिग्री
2 जून को अधिकतम : 35.8, न्यूनतम : 22.5 डिग्री
3 जून को अधिकतम : 39.0, न्यूनतम : 21.0 डिग्री
4 जून को अधिकतम : 40.5, न्यूनतम : 26.5 डिग्री
5 जून को अधिकतम : 39.5, न्यूनतम : 24.4 डिग्री
6 जून को अधिकतम : 39.0, न्यूनतम : 23.5 डिग्री
7 जून को अधिकतम : 42.0, न्यूनतम : 26.0 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed