फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The list of vacant seats in ITI will be released today, students will be able to take admission on the spot

Rewari News: आईटीआई में रिक्त सीटों की सूची आज होगी जारी, ऑन द स्पॉट विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिले

Sun, 10 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The list of vacant seats in ITI will be released today, students will be able to take admission on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए जारी चौथी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की ओर से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त थी। अब सोमवार को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि 11 से 22 अगस्त तक इच्छुक अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे। 12 से 22 अगस्त के बीच फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से मेरिट आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को मोबाइल संदेश और फोन कॉल के जरिए जानकारी दी जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत ऐसे विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा, जो अब तक किसी कारण से दाखिला नहीं ले सके हैं। आईटीआई संस्थानों में कई ट्रेड्स में अभी भी दाखिला लेने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न ट्रेडों में सीटों की स्थिति
शहर स्थित राजकीय बाल आईटीआई में फिटर ट्रेड में 40 में से 38, इलेक्ट्रीशियन 40 में 33, आरएसी 48 में 38, कोपा 48 में 31 सीटें भर गई हैं। हाउस कीपर के 24 सीटों व एसएमडब्ल्यू एससीवीटी के 20 सीटों पर अब तक एक भी आवेदन नहीं आया है। इलेक्ट्रीशियन ड्यूल में 20 में 19 और वायरमैन में 30 में 18 सीटें भर चुकी हैं। स्टेनो (हिंदी) एनसीवीटी में 24 में से 7 और पेंटर जनरल में 20 में से 2 जैसे ट्रेड्स में अब प्रवेश के पर्याप्त अवसर हैं। वहीं महिला आईटीआई संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि, हेयर एंड स्किन केयर में 48 में से 8 और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 24 में से 5 सीटों में अब भी प्रवेश के लिए एक और मौका है।


दाखिला लेते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूर



आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।


वर्जन

रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पांचवीं मेरिट सूची जारी की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 12 अगस्त से 22 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे।-सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed