Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The life story of the heroic Kasturi Bai should be included in the curriculum: Nahadiya

वीरांगना कस्तूरी बाई के जीवनवृत्त को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए : नाहड़िया

Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The life story of the heroic Kasturi Bai should be included in the curriculum: Nahadiya
वीरांगना कस्तूरी बाई
रेवाड़ी। गांव बालधन कलां में जन्मी स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना कस्तूरी बाई के जीवन और योगदान पर शोधकार्य कराने के साथ जीवनवृत्त को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद के संस्थापक महासचिव व साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन

नाहड़िया ने बताया कि हरियाणा दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में रेवाड़ी की वीरांगना कस्तूरी बाई का स्मरण किया था। इसके बाद भी उनके जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान से अधिकांश लोग अनभिज्ञ हैं। इस संबंध में परिषद की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शोध करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा गजेटियर के खंड एक, भाग दो (इतिहास) और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दस्तावेज में भी कस्तूरी बाई का उल्लेख मिलता है। इतिहासकार डॉ. केसी यादव ने भी उन्हें क्रांतिकारी वीरांगना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1899 में बालधन कलां के आर्य समाजी यादव परिवार में जन्मी कस्तूरी बाई ने पति रामपत यादव के साथ नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। पति का निधन भी उनके जेल में रहते हुए हो गया, लेकिन उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। 15 अगस्त 1971 को उनका निधन हुआ। वे ओजस्वी वक्ता, भजन उपदेशिका और कवयित्री भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed