Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The library should be named after Babu Balmukund.

Rewari News: बाबू बालमुकुंद के नाम हो पुस्तकालय का नामकरण

Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The library should be named after Babu Balmukund.
जिला पुस्तकालय का नाम बाबू बालमुकुंद गुप्त के नाम पर रखने की मांग करते मंच के पदाधिकारी। स्रोत
रेवाड़ी। प्रगतिशील साहित्यिक सांस्कृतिक मंच ने जिले के जिला पुस्तकालय का नामकरण साहित्यकार बाबू बाल मुकुंद गुप्त के नाम पर करने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में मंच के प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक हरिओम, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक, मनोज यादव, सेवानिवृत्त ईओ और कैलाश चंद के नेतृत्व में उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंच की ओर से बताया गया कि बाबू बालमुकुंद गुप्त की 161वीं जयंती पर आयोजित सभा में इस मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाबू बालमुकुंद गुप्त का साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला पुस्तकालय का नाम उनके नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने से आने वाली पीढ़ियों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रवक्ता कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह, अजय सिंह, सुरेश, अमित, लक्ष्मी यादव, सुमन देवी और निरंजन सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के संयोजक हरिओम ने उम्मीद जताई कि शासन और प्रशासन इस मांग को स्वीकार कर इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed