फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The leader of the gang that used to withdraw money by changing debit cards has been arrested

Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The leader of the gang that used to withdraw money by changing debit cards has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने के मामले में 6 साल से फरार चल रहे गिरोह के सरगना जिला पलवल के गांव उटावड़ निवासी साजिद उर्फ सज्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरोह के दो सदस्य 30 हजार रुपये के साथ पकड़े जा चुके हैं।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने बताया कि संतोष कॉलोनी बास रोड धारूहेड़ा निवासी मनोज कुमार ने शिकायत में बताया था कि 30 अगस्त 2019 को वह धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था।
विज्ञापन

जब वह पैसे निकालने लगा तो एटीएम में खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की। इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और उसको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ कर वहा से चला गया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 5 बार में 43 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त गिरोह के दो सदस्य तौफिक खान व भूरा उर्फ हिम्मत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरोह के मुख्य सरगना जिला पलवल के गांव उटावड़ निवासी साजिद उर्फ सज्जी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।




आरोपी साजिद उर्फ सज्जी के खिलाफ पहले भी थाना धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, कसौला, जिला गुरुग्राम के थाना सदर, सेक्टर-18, सेक्टर-50, जिला नूंह के थाना सदर, पुन्हाना व जिला पलवल के थाना बहिन में पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास व ठगी के 20 मामले दर्ज हैं। अदालत ने आरोपी साजिद उर्फ सज्जी को तीन मामलों में पीओ भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed