फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The importance of patience, discipline, and positive thinking was explained to the students.

Rewari News: विद्यार्थियों को धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया

Sat, 24 Oct 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The importance of patience, discipline, and positive thinking was explained to the students.
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में गणित विभाग की ओर से जीवन में सफलता एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया।
विज्ञापन

व्याख्यान की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सतीश कुमार और संचालन डॉ. एमएस बड़क ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता, शिक्षकों और शोधार्थियों का स्वागत किया।
प्रो. तनेजा ने गणित और जीवन के व्यावहारिक पहलुओं को जोड़ते हुए कहा कि गणित केवल संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि समस्याओं का व्यवस्थित समाधान खोजने का दृष्टिकोण है। जीवन की चुनौतियों का सामना भी सकारात्मक सोच, धैर्य और निरंतर प्रयास से किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफल व्यक्तित्व के निर्माण में अनुशासित सोच, तार्किक निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों को असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अब्राहम लिंकन, गुरु नानक देव और महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही टीम वर्क, आपसी सहयोग और सामाजिक सामंजस्य का महत्व भी समझाया। इस अवसर पर डॉ. सूरज नारा, डॉ. अंकित यादव, डॉ. राजेंद्र, डॉ. प्रतिभा, अन्नू रानी, रितिका, विकास, रिम्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed