फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The importance of chemistry in the field of employment was highlighted.

Rewari News: रोजगार के क्षेत्र में रसायन विज्ञान का महत्व बताया

Mon, 24 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The importance of chemistry in the field of employment was highlighted.
इंडक्शन कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के रसायन विज्ञान विभाग में बीएससी एवं एमएससी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम मिलन 6.0 का आयोजन किया गया। इसमें रोजगार के क्षेत्र में रसायन विज्ञान के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर करन सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में रसायन विज्ञान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. मीनाक्षी ने संचालन किया।
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर कर्मवती यादव ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर और विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। सहायक प्रोफेसर निशा यादव ने विभाग की उपलब्धियों, आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों, शोध सुविधाओं और एमएससी के बाद कॅरिअर के अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर लक्ष्मी देवी ने प्रयोगशाला में कार्य करते समय सुरक्षा सावधानियों के बारे में बताया। डॉ. गीतांजलि और डॉ. कनिका मिगलानी ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
समापन अवसर पर प्रोफेसर डॉ. रश्मि पुंडीर ने विद्यार्थियों को लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed