फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The hearing of claims and objections from approximately 35,000 voters has been completed.

Rewari News: करीब 35 हजार मतदाताओं के दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूरी हो चुकी

Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The hearing of claims and objections from approximately 35,000 voters has been completed.
रेवाड़ी। जिले की तीनों विधानसभा सीटों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार का काम तेजी से चल रहा है। जिले में रिकॉर्ड विसंगतियों को लेकर कुल 1 लाख 12 हजार 911 नोटिस जनरेट किए गए थे। इनमें से 1 लाख 5 हजार 266 मतदाताओं को नोटिस डिलीवर किए जा चुके हैं। यह कुल नोटिस का 93.23 प्रतिशत है, जबकि 7,645 मतदाताओं तक अभी नोटिस नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभा सीटों में करीब 35 हजार मतदाताओं के दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। वहीं, करीब 25 हजार मामलों में सुनवाई की निर्धारित तिथि निकल चुकी है।
विज्ञापन

निर्वाचन नायब तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि नया वोट बनवाने, नाम हटवाने, जुड़वाने या पता बदलवाने के लिए नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ईआरओ या एईआरओ के पास भी आवेदन जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। सभी आवेदनों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा और अक्तूबर में अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित होगी। नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और मतदाता पहचान पत्र में संशोधन या पता बदलने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा।


29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करेंगे। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करने तथा आवश्यक सुधार के लिए आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed