फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The 'Har Ghar Tiranga' campaign begins today and will run until August 17.

Rewari News: हर घर तिरंगा अभियान आज से होगा शुरू, 17 अगस्त तक चलेगा

Sat, 08 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The 'Har Ghar Tiranga' campaign begins today and will run until August 17.
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में हर घर तिरंगा अभियान रविवार से शुरू होगा जो 17 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी से विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सेल्फी विद तिरंगा, तिरंगा शोभायात्रा, बाइक व साइकिल रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, प्रदर्शनी, विशाल तिरंगा रंगोली और सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी सहित कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

विभिन्न आयोजनों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी साझा करने की अपील की। 14 अगस्त को विभाजन से प्रभावित लोगों की स्मृति में प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, नाट्य मंचन, मौन श्रद्धांजलि और कैंडल मार्च आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाजन प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। माय गोव मंच पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भी जिले के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed