फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government is ignoring the voices of farmers

Rewari News: किसानों की आवाज को सरकार अनसुना कर रही है

Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The government is ignoring the voices of farmers
रेवाड़ी। किसान मोर्चा की एक सभा किसान भवन में आयोजित हुई। इस दौरान 14 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली पंचायत की तैयारी में जय किसान आंदोलन के व संयुक्त किसान मोर्चा जिला के संयोजक अभय सिंह, भारतीय किसान यूनियन के नेता रामकिशन महलावत ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के रामकुमार नीमोठ ने विचार रखे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि तीन काले कृषि कानून को रद्द करने के लिए सरकार को मजबूर किया था। 9 दिसंबर 2021 को घर वापसी के समय सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को एमएसपी समेत कुछ मांगे पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था। संयुक्त किसान मोर्चा ने हर संभव जनतांत्रिक तरीके से आश्वासन को पूरा करने के लिए सरकार को बार-बार याद दिलाया है। परंतु देश भर में उठी किसानों की आवाज को सरकार अनसुना कर रही है। वहीं किसानों ने कहा कि निम्न मांगों को पूरा कराने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च दोपहर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में देश भर के किसानों तथा मजदूरों की महापंचायत में बुलाया है। इस पंचायत में जिला से भारी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर से किसान मजदूर रामलीला मैदान दिल्ली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मीटिंग मेंअशोक मुशेपुर, विजय कुमार जैनाबाद, राम बीरसिंह यादव सभा, भजन लाल, महेंद्र सिंह, अमरसिंह राजपूरा, आनंद, लक्ष्मी देवी, राकेश कुमार सुनारिया, प्रकाश चन्द अरोहद, रामोतार माजरा, राजाराम, लालसिंह यादव, राजपाल, रामेश्वर, कुलदीप, सुमेर सिंह, महावीर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के किसान महापंचायत में होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed