फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government hospital said, "Come back in 15 days." When she started to return, the woman delivered a baby in a moving bus.

Rewari News: सरकारी अस्पताल में बोले-15 दिन में आना, वापसी जाने लगी तो चलती बस में हो गई महिला की डिलीवरी

Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The government hospital said, "Come back in 15 days." When she started to return, the woman delivered a baby in a moving bus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। रेवाड़ी सरकारी अस्पताल से जांच करवाकर घर लौट रही एक महिला की रोडवेज बस में शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक डिलीवरी हो गई। महिला दिव्यांशी, जो बनीपुर चौक के पास किराये पर रहती हैं, पहले डिलीवरी के लिए बावल अस्पताल पहुंची थी, लेकिन वहां से उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी में चिकित्सकों ने बताया था कि महिला की डिलीवरी में लगभग 15 दिन बाकी हैं।
घर लौटते समय महिला रोडवेज बस में सवार हुई। रास्ते में जलियावास के पास अचानक प्रसव होने पर बस के कर्मचारी तुरंत महिला की सहायता में आगे आए। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए महिला को नजदीकी निजी अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महिला की डिलीवरी बस में ही हुई। बस कर्मचारियों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और चिकित्सकीय मदद सुनिश्चित की गई। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और डिलीवरी सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस कर्मचारियों की तत्परता और अस्पताल प्रशासन की सहायता के कारण महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। यह घटना रोडवेज कर्मचारियों के मानवता और तत्परता का उदाहरण बनी।


नियमित जांच करवी रही थी महिला
इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिव्यांशी ने बताया कि वह पहले बावल अस्पताल गई थीं, वहां उनकी जांच की गई, लेकिन उन्हें रेवाड़ी भेज दिया गया। जब वे रेवाड़ी पहुंचीं तो चिकित्सकों ने कहा कि डिलीवरी में लगभग 15 दिन का समय है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई है। जबकि वह नियमित जांच करवा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed