फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government has accelerated development in villages and cities: Laxman Singh

सरकार ने गांवों और शहरों में विकास को दी रफ्तार : लक्ष्मण सिंह

Sat, 18 Oct 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The government has accelerated development in villages and cities: Laxman Singh
फोटो : 7विधायक लक्ष्मण के साथ स्टेज गणमान्य। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को बाल भवन ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय जन विश्वास-जन विकास समारोह आयोजित किया गया। सरकार की उपलब्धियों पर बुकलेट व पंफलेट का विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक वर्ष में गांव-गांव और शहर-शहर विकास को रफ्तार दी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्यस्तर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश वर्चुअल माध्यम से सुनाया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हरियाणा सरकार ने जनसेवा को अपना धर्म माना है। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का उत्थान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम चल रहा है। सिंचाई और फसल सुरक्षा के लिए नई योजनाएं लागू की गई हैं। महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है। नई सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, पेयजल योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से लोगों का जीवन आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव व धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह मौजूद रहे।

रेवाड़ी में 450 करोड़ से चल रहे विकास कार्य
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 450 करोड़ से से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 120 मीटर के गलियारे का निर्माण और भाड़ावास रोड पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहाहै। जिलास्तरीय लाइब्रेरी, महिला हॉस्टल, ऑडिटोरियम, सैनिक सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। रेवाड़ी में एम्स बनने से विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed