फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government cheated the employees

Rewari News: सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया

Wed, 14 Aug 2024 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The government cheated the employees
फोटो: 17रेवाड़ी। राजीव चौक के पास हड़ताल पर बैठे लिपिक वर्ग के कर्मचारी। स्रोत: एसोसिएशन
रेवाड़ी। शहर के राजीव चौक के पास क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के आह्वान पर लिपिक वर्ग की जिला प्रधान विकास यादव के नेतृत्व में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। मंगलवार को हड़ताल स्थल पर डीसी ऑफिस, रोडवेज, समाज कल्याण, सहकारिता, शिक्षा विभाग, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ और विभिन्न विभागों के लिपिकीय कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश के पदाधिकारी रेवाड़ी पहुंचे। इस दौरान पूर्व राज्य प्रधान हाल संरक्षक विक्रांत तंवर, सहसचिव विकास छोकर, नेत्रपाल, संदीप यादव का लिपिकों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सहसचिव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात के दौरान लिपिकों का उनके सम्मान जनक वेतनमान देने की बात कही थी। अब दोनों ही अपनी बात से मुकर गए।
विज्ञापन

उन्होंने वादा खिलाफी का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर सरकार ने बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। बीते साल 5 जुलाई को लिपिक वर्ग ने हड़ताल शुरू की थी, जो 42 दिन चली। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि लिपिक वर्क का पे स्केल बढ़ाया जाएगा। इसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया था। सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। प्रदेश टीम के सदस्यों ने लिपिकों को आगे की हड़ताल के लिए आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed