{"_id":"6716ddef9f3af0ec880e98b4","slug":"the-girls-dance-won-a-lot-of-applause-from-the-audience-rewari-news-c-198-1-rew1001-210807-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं ने नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं ने नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी
Tue, 22 Oct 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित की जा रही 11 दिवसीय बाल महोत्सव के सातवें दिन एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) और समूह नृत्य (द्वितीय वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मां सरस्वती चित्र के सामने दीप जलाकर किया ।
कार्यक्रम में 62 स्कूलों के बच्चों ने एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) और समूह नृत्य (द्वितीय वर्ग) प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन्होंने नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। निर्णायक की भूमिका पायल, रेणु, नीलम, पूनम यादव, डॉ. अंकुर खैर, मदन डागर और संदीप शर्मा ने निभाई। वॉलंटियर के रूप में फैशन डिजाइनिंग सेंटर, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर और ब्यूटी केयर सेंटर की प्रशिक्षु रेखा, कुमारी करीना द्वारा बाल महोत्सव में सहयोग दिया।