{"_id":"69f3954bcb0f554eeb00531e","slug":"the-first-phase-of-the-census-will-begin-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-237703-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहले चरण की जनगणना आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहले चरण की जनगणना आज से होगी शुरू
Thu, 30 Apr 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की जनगणना शुक्रवार से शुरू होगी। जिले में 1900 ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें एक ब्लॉक पर एक गणनाकार नियुक्त किया गया है। ब्लॉक में गणनाकार 150 मकानों का आंकड़ा एकत्रित करेंगे।
मोबाइल डिवाइस के माध्यम से जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। यह डाटा सीएमएमए प्रणाली के जरिए तुरंत ट्रांसमिट, संकलित और सत्यापित किया जा सकेगा जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और समय की बचत होगी।
जनगणना में व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय है। इसे लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में 1 मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बै
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना पूर्णत डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी।
डीसी ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक और पर्यवेक्षक द्वारा गणना का कार्य सुगमता से किया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए देश की उन्नति में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी प्रगणक या पर्यवेक्षक सुबह और सायं के समय गणना का कार्य करें ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन और आमजन के मध्य समन्वय रखा जाए ताकि प्रगणकों को जानकारी एकत्र करने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन करते हुए जनगणना कार्य को सुगम बनाया जाए। आमजन जनगणना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी डा. देवीदत्त के मोबाइल नंबर 9877793490 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकते है।