फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The fight for buses will end, the journey will be easy with the gift

Rewari News: बसों के लिए खत्म होगा घमासान, सौगात से सफर होगा आसान

Tue, 21 Feb 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The fight for buses will end, the journey will be easy with the gift
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो को जल्द ही बीएस 6 मानक वाली 59 नई बसों की सौगात मिलने वाली है। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो के बेड़े का जल्द विस्तार होगा। परिवहन विभाग मुख्यालय की ओर से जिले के लिए 59 नई बसें आवंटित हो की जा चुकी हैं, लेकिन इसकी डिलीवरी जून तक होगी। इनकी चेचिस विभाग की गुरुग्राम स्थित बॉडी बिल्डिंग शाखा में पहुंच गई है। एक से डेढ़ माह में बाॅडी बनकर तैयार होने की उम्मीद है। उसके बाद ये बसें रेवाड़ी भेजी जाएंगी। फिर इनके मार्ग निर्धारण के बाद चलाया जाएगा। नई बसें मिलने के बाद रेवाड़ी डिपो में बसों की संख्या 177 हो जाएगी। इसके बाद जिले में 10 हजार से अधिक लोगों का सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल रोडवेज के बेड़े में 118 बसें है।
विज्ञापन

जनवरी में विभाग ने 7 बसों को कंडम घोषित कर दिया था, जिनकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी आ रही है। फिलहाल डिपो में रोडवेज एवं किलोमीटर स्कीम के तहत 118 बसें अलग-अलग 120 रूटों पर संचालित की जा रही हैं, जिनमें रोजाना 30 हजार यात्री सफर करते हैं। सात बसों को कंडम घोषित करने की वजह से कई स्थानीय रूटों पर बसों के फेरे घटा दिए गए, जिसकी वजह से यात्रियों के सामने मुसीबत पैदा हो गई। फेरे घटाने की वजह से लोकल रूट पर जाने वाले यात्रियों को कई-कई घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि डिपो से जनवरी में रोडवेज की 7 बसें कंडम घोषित की गई थी, जो स्थानीय रूटों पर चलती थी। उन्होंने बताया कि डिपो में बीएस 6 मानक की 59 बसों के आने की उम्मीद है। जिनसे 5 हजार से ज्यादा यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। लोकर रूट कन्हौरी, भटसाना, लिसान व मंदौला मार्ग पर चलने वाली 7 बसों को कंडम घोषित कर दिया था। इन सभी बसों के रोडवेज बेड़े में शामिल होने के बाद यहां भी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गुरूग्राम, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, नारनौल व मेहन्द्रगढ़ रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

विभाग को मिलेगा 5 लाख से ज्यादा का राजस्व
रोडवेज बेड़े में 59 नई बसें शामिल होने से विभाग को 5 लाख से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होगा। इन सभी बसों में प्रतिदिन 5 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों को फायदा होगा बल्कि उन सभी छात्रों को भी फायदा होगा जो रोडवेज के लिए चालक व परिचालक की तैयारी कर रहे हैं। इससे साथ ही महत्वपूर्ण रूटों पर बसों के फेरे घटाए जाने की उम्मीद है। बता दें फिलहाल विभाग को 12 लाख का राजस्व मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल क्या है स्थिति
अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज बेड़े में फिलहाल 118 बसें शामिल हैं, जिनसे 30 हजार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। बेड़े से 7 बसें कंडम घोषित होने की वजह से यात्रियों को काफी पेरशानी हो रही है। इनकी वजह से कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों के फेरे घट गए हैं। इन बसों में किलोमीटर स्कीम की 30 और रोडवेज की 87 बसें शामिल हैं। वहीं इस वर्ष 15 बसें भी 10 वर्ष पूरा करने पर कंडम घोषित कर दी जाएंगी। लेकिन नई बसें शामिल होने से बेड़े में बसों की संख्या 177 हो जाएगी। बता दें इनके लिए करीब 100 से ज्यादा चालक व परिचालक की भी आवश्यकता पड़ेगी।
- 50 रुपये से ऊपर का किराया किया राउंड फिगर
रोडवेज ने ईटीएम से टिकट देने की शुरूआत के मद्देनजर फिलहाल 50 रुपये से अधिक किराये वाले रूटों पर किराया पूरी तरह से राउंड फिगर कर दिया है। प्रबंधन ने जहां पर किराया 52 रुपये था उसे घटाकर 50 रुपये कर दिया है। वहीं जहां पर 53 रुपये था वहां उसे बढ़ाकर 55 रुपये कर दिया है। अब लोकल रूटों में केवल धारूहेड़ा का ही किराया 23 रुपये है, जबकि शेष रूटों पर किराया लगभग राउंड फिगर में है। वहीं प्रबंधन डिपो अधिकारियों को इसके अनुसार परिचालकों को खुल्ले रुपये भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

यात्रियों की परेशानी होगी कम
डिपो में फिलहाल 120 रूटों पर 118 बसें संचालित हैं। जून तक 59 बस आने की उम्मीद है। फिर बेड़े में 177 बसें हो जाएंगी। इससे यात्रियों को सफर और आसान होगा। 7 बसें कंडम घोषित किए जाने से कई रूटों पर बसों के फेरे घट गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है, लेकिन इन 59 बसों के आ जाने से यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
- रवीश हुड्डा, जीएम रोडवेज डिपो रेवाड़ी।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed