Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
The farmers sitting under the demand of underpass conducted to the Union Minister
{"_id":"611d4d7a8ebc3e7a23457e0a","slug":"the-farmers-sitting-under-the-demand-of-underpass-conducted-to-the-union-minister-rewari-news-rtk621299518","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने से अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने से अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।
- फोटो : Rewari
Link Copied
खोल। रेवाड़ी-नारनौल सड़क पर स्थित पाली बस स्टैंड पर रेलवे लाइन के नीचे से अंडररपास की मांग को लेकर किसान 4 महीने से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को किसानों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। भूपेंद्र यादव ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या जानी। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंडरपास संघर्ष समिति पाली के सदस्यों ने बताया कि गांव पाली के रेलवे फाटक की जगह अंडरपास बनाने की आवश्यकता है। इस रास्ते से गांव के किसानों व मजदूरों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
कॉलेज व स्कूल जाने वाली लड़कियां यहीं से जाती हैं। गांव से तीन किलोमीटर की तरफ से 5 किलोमीटर दूसरी तरफ तक कोई अंडरपास नहीं है। गांव की लगभग 500 एकड़ कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी तरफ है। गांव के किसानों व मजदूरों को खेतों में जाने के लिए 15 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। इससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर ओमप्रकाश सैन, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, श्योप्रसाद, राजेश, नरेश कुमार, सतीश कुमार, कंवर सिंह, बिल्लू पूर्व पार्षद, पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह, राजबाला, मुकेश यादव, रामपाल पूर्व पंच, गणेशी लाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।