फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The empty chairs showed that the BJP came to power through vote rigging: Chiranjeev

खाली कुर्सियों ने बता दिया भाजपा वोट चोरी से सत्ता में बैठी : चिरंजीव

Sat, 13 Dec 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The empty chairs showed that the BJP came to power through vote rigging: Chiranjeev
चिरंजीव राव
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने नगर परिषद में शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भाजपा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विकास नहीं बल्कि खोखले प्रचार और जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास था।
विज्ञापन


चिरंजीव राव ने बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय मंत्री जिले के तीनों भाजपा विधायक तथा नगर परिषद की भाजपा चेयरपर्सन की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम में जनता नहीं पहुंची और हालात यह रहे कि कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। करीब 150 कुर्सियां खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। यह दृश्य इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि जनता भाजपा से विमुख हो चुकी है।
विज्ञापन


यदि एक वर्ष पहले हुए चुनाव निष्पक्ष और ईमानदारी से हुए होते तो आज भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में अपार जनसमर्थन दिखाई देता लेकिन खाली कुर्सियां यह साफ बता रही हैं कि भाजपा वोट चोरी के सहारे सत्ता में बैठी है। छह महीने पहले बनी सड़कों से रोड़ियां क्यों निकल रही हैं, तो उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि हां, रोड़ियां निकल रही हैं, दोबारा लगवा देंगे। यह भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों को स्वीकार करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed