फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The driver ran away with Rs 9 lakh from the woman who came to get registered in the court premises

Rewari News: कोर्ट परिसर में रजिस्ट्री करवाने आई महिला के 9 लाख रुपये लेकर भागा चालक

Wed, 28 Feb 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The driver ran away with Rs 9 lakh from the woman who came to get registered in the court premises
रेवाड़ी। जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कोर्ट परिसर में आई एक महिला के लगभग 9 लाख रुपये लेकर गाड़ी चालक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। चालक की ओर से लाखों रुपये लेकर फरार होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। झज्जर के छुछकवास निवासी सपना बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील परिसर में अपनी मां के साथ आई थी। उसने गांव से ही एक गाड़ी किराए पर ली थी। तहसील परिसर में आने के बाद उसे कोर्ट से कुछ दस्तावेज लेने थे। वह अपनी मां के साथ कोर्ट परिसर आ गई। मां को गाड़ी में पैसों के बैग के पास बैठाकर वह कोर्ट के अंदर चली गई। जब वह बाहर आई तो उसकी मां कोर्ट के गेट के पास बैठी हुई थी, जबकि चालक गाड़ी सहित वहां से गायब हो गया। उसकी मां ने बताया कि चालक ने उसे चाय पीने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह कहीं चला गया। सपना ने चालक को फोन लगाया, तो उसने पहले फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसका फोन बंद आया, जिससे सपना को संदेह हो गया। उसने सेक्टर-3 पुलिस चौकी को सूचना दी।
विज्ञापन

सपना की हालत बिगड़ी

पुलिस मौके पर पहुंची और सपना को शिकायत दर्ज कराने के लिए सेक्टर-3 पुलिस चौकी ले गई। शिकायत लिखवाते समय सपना की तबियत अचानक खराब हो गई। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। तबियत खराब होने के कारण पुलिस को शिकायत नहीं मिल पाई। पुलिस सपना के ठीक होने पर शिकायत मिलने का इंतजार कर रही थी। दूसरी ओर आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने टीम को संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed