फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The drawing of the new bus stand will change, a charging station will be made for e-buses

रेवाड़ी: नए बस स्टैंड की ड्राइंग बदलेगी, ई-बसों के लिए बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Thu, 09 Feb 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The drawing of the new bus stand will change, a charging station will be made for e-buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामगढ़ रोड पर शहर के सेक्टर-12 में तैयार होने वाले नए सामान्य बस स्टैंड की ड्राइंग में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब इसमें ई-चार्जिंग साइट भी तय की गई है। नए बस स्टैंड के साथ चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कराया जाएगा ताकि डिपो को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सके। ड्राइंग को मंजूरी मिलते ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
नया बस स्टैंड 20 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने वर्ष 2011 में 20 एकड़ 1 कनाल छह मरला जमीन का अधिग्रहण किया था। इसी बीच प्राधिकरण की ओर से किए गए अधिग्रहण को लेकर कई परिवार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। फरवरी 2020 में इससे संबंधित तमाम याचिकाओं का निपटारा हो गया। इसके बाद म्यूटेशन भी रोडवेज के नाम हो चुकी है। ऐसे में अब जमीन और अन्य संबंधित कोई विवाद नहीं है और बिजली की लाइन की शिफ्टिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड को लेकर तमाम बाधाएं भी आईं जिससे कई बार ड्राइंग में बदलाव किया गया। आखिरकार जुलाई में चीफ आर्किटेक्ट ऑफिस की तरफ से फाइनल ड्राइंग तैयार कर रोडवेज मुख्यालय को भेज दी गई थी। इसी बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वहां की सरकार ने बीए-4 वर्जन की बसों पर पाबंदी लगाने की बात कही थी। ऐसे में राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा को लेकर बातचीत के बाद बीच का रास्ता निकालते हुए बेड़े में जल्द इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का आश्वासन दिया था। इसको देखते हुए राज्य सरकार की ओर से एनसीआर के चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गुड़गांव-फरीदाबाद के साथ रेवाड़ी को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रेवाड़ी डिपो के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन किया गया है। निकट भविष्य में इन बसों की संख्या 150 तक करने की संभावना है। इसी के मद्देनजर रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन को चार्जिंग स्टेशन के लिए आरक्षित किया है। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग प्वाइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही रोडवेज की सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा।

रेवाड़ी डिपो के लिए 50 बसों का किया गया आवंटन
रेवाड़ी डिपो के लिए मुख्यालय की तरफ से 50 बसों का आवंटन किया गया है। इनकी खरीद प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में संभावना है कि जून में रेवाड़ी डिपो को इन बसों की खेप मिल जाएगी। इसी वजह से शहर के सेक्टर-12 में बनाए जा रहे नए बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान किया गया है। इसी के चलते तैयार की गई ड्राइंग में अब चार्जिंग स्टेशन साइट भी तय कर दी गई है। इसके अलावा अब ड्राइंग से संबंधित तमाम प्रक्रियाओं के पूर्ण किया जा चुका है। इससे पहले चीफ आर्किटेक्ट, पीडब्ल्यूडी सहित रोडवेज के अधिकारी साइट का सर्वे भी कर चुके हैं। अब चीफ आर्किटेक्ट कार्यालय की तरफ से नई ड्राइंग बनाकर रोडवेज मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसको मंजूरी मिलते ही डीपीआर तैयार होगी।



वर्जन
चीफ आर्किटेक्ट ऑफिस की तरफ से तैयार की गई ड्राइंग में फिर बदलाव कराया गया है। डिपो को जून में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं जिसके लिए डिपो में ही चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जाना है। पहले ड्राइंग में यह शामिल नहीं था लेकिन अब इसे शामिल किया गया है। अब जल्द ही ड्राइंग फाइनल हो जाएगी जिसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। - रविश हुड्डा, जीएम, रेवाड़ी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed