फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The district will get 5 more electric buses

Rewari News: जिले को मिलेंगी 5 और इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 21 Nov 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The district will get 5 more electric buses
बस स्टैंड पर खड़ीं इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
रेवाड़ी। शहर को 5 नई इलेक्ट्रिक बसें और मिलने वाली हैं। अभी सर्कुलर रोड और बावल रोड पर 5 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। इनसे हजारों लोगों को रोजाना आसान और सस्ता सफर मिल रहा है। नई बसें आने के बाद जिले में कुल 10 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी चल रही बसों को यात्रियों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बसें समय पर चल रही हैं, किराया भी कम है और सफर आरामदायक है। यही वजह है कि इस सेवा को और बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

नई बसों को शहर के अलावा अन्य रूटों पर भी चलाया जाएगा, ताकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी इसका फायदा मिल सके। इसके लिए रूट तय किए जा रहे हैं। कोशिश होगी कि नई बसें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य चौराहों, औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े गांवों तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के आने से शहर में प्रदूषण कम होगा, क्योंकि ये बसें धुआं नहीं छोड़तीं। साथ ही इनका खर्च भी सामान्य डीजल बसों के मुकाबले कम है, जिससे सरकार को भी फायदा होगा। बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं और पहले से मौजूद चार्जिंग पॉइंट भी अपग्रेड किए जा रहे हैं, ताकि बसें बिना किसी परेशानी के लगातार चल सकें। विभाग का कहना है कि नई बसें आने के बाद टाइमिंग और रूट इस तरह तय किए जाएंगे कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिले और किसी को इंतजार न करना पड़े।

इंंसेट
रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी
यात्री प्रवीण, सुधीर व राजेंद्र ने बताया कि बसें बढ़ने से इससे रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी और ट्रैफिक भी थोड़ा कम होगा, क्योंकि लोग निजी वाहन छोड़कर बस सेवा का इस्तेमाल बढ़ाएंगे। साथ ही लोगों को काफी फायदा होगा। कम रुपये में सफर हो जाएगा। बताया कि यात्रियों के बेहतर रिस्पांस की वजह से ही 5 बसें मिलने वाली हैं।
------------------
रेवाड़ी से एम्स तक का संचालन करेंगी:

ये 45 सीटर वातानुकूलित बसें मुख्य रूप से रेवाड़ी से धारूहेड़ा और भालखी माजरा स्थित निर्माणाधीन एम्स तक का संचालन करेंगी। साथ ही पटौदी व अन्य ग्रामीण रूटों पर इनकी सेवाएं उपलब्ध होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हर घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
---------------
चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर 13.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे:
बस सेवा के तहत सेक्टर-12 में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर 13.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी के मद्देनजर रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेगा। तीन एकड़ पर स्टेशन होगा।
यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें लगेंगी जिनको चालू करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा।

----------
वर्जन:
रोडवेज के बेड़े में 5 सिटी इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिलने वाली हैं। यह दूसरा चरण है क्योंकि जिले को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इसके बाद शेष 40 बसों के आने के बाद पूरे जिले में विस्तृत रूट नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।


निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed