फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The discovery of the body of a 60-year-old woman from Bada Talab caused a sensation.

Rewari News: बड़ा तालाब से 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The discovery of the body of a 60-year-old woman from Bada Talab caused a sensation.
फोटो : 23जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद - फोटो : बहराइच के गेंदघर मैदान में स्वेदशी मेला में लाभार्थी को चेक देते मुख्य अति​​थि।
रेवाड़ी। बड़ा तालाब में बल्लूवाड़ा निवासी 60 वर्षीय जमुना देवी का शव शुक्रवार को मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह मानसिक रूप से परेशान थीं। उनके पति का निधन करीब पांच साल पहले हो गया था।
विज्ञापन

जमुना के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे मंडी में रेहड़ी लगाते हैं। जमुना देवी घर से बाहर गई थीं। परिजनों को लगा कि वह कुछ समय बाद लौट आएंगी लेकिन बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनकी जमुना का शव बड़ा तालाब के पास मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पैर फिसल कर तालाब में गिरने से जमुना देवी की मौत हुई या उन्होेंने आत्महत्या की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने बताया कि जमुना देवी मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से मिलकर घटना के संबंध में विवरण प्राप्त किया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारी यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि तालाब में गिरने का मामला दुर्घटना है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। हालांकि, परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि जमुना देवी मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं।

-

बड़ा तालाब में बल्लूवाड़ा निवासी 60 वर्षीय जमुना देवी का शव मिला है। परिवार ने महिला को मानसिक रूप से परेशान बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -सीमा कुमारी, प्रभारी, थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed