फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The deputy commissioner canceled the suspension of the panch

पंच के निलंबन को उपायुक्त ने किया रद्द

Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The deputy commissioner canceled the suspension of the panch
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत गोपालपुरा उर्फ प्राणपुरा के पंच जयपाल के निलंबन को उपायुक्त ने रद्द कर दिया है। पंच के खिलाफ गांव के कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत भवन पर अवैध रूप से कब्जा करके सीएससी सेंटर चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम की तरफ से की गई जांच के आधार पर पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के आरोप के बाद पंच को निलंबित कर दिया गया था। एसडीएम की तरफ से की गई जांच के बाद जिला राजस्व अधिकारी को इस मामले की नियमित जांच दी गई थी। जिला राजस्व अधिकारी द्वारा की गई जांच में ग्राम पंचायत के पंच जयपाल सिंह पर पंचायत की जमीन पर बने भवन पर कब्जा किए जाने के जो आरोप लगाए गए थे वह सिद्ध नहीं हो पाए। जांच रिपोर्ट को डीआरओ ने उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत किया था। डीआरओ की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन की तरफ से अब जारी किए गए पत्र में पंच जयपाल सिंह का निलंबन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed