फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Days of Government Schools Will Return: Dr. Beer Singh

फिर लौटेंगे सरकारी स्कूलों के दिन : डॉ. बीर सिंह

Sat, 04 Apr 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The Days of Government Schools Will Return: Dr. Beer Singh
प्रवेश उत्सव समीक्षा कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों के साथ डायट हुसैनपुर प्रतिनिधि एवं
डहीना।
विज्ञापन

सीहा के सरकारी स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में डायट हुसैनपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक व भौतिकशास्त्री डॉ. बीर सिंह पहुंचे और प्रवेश उत्सव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के दिन फिर लौटने वाले हैं। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आह्वान किया।
डॉ. बीर सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य स्टाफ और स्मार्ट क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में डायट हुसैनपुर की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश उत्सव व नामांकन वृद्धि अभियान की समीक्षा के तहत आयोजित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व एपीसी एवं साहित्यकार हेमंत कुमार के नवप्रकाशित काव्य संग्रह सरगोशियां का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव और नामांकन वृद्धि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में सत्यवीर नाहड़िया ने विद्यालय की उपलब्धियों, कक्षा टॉपर्स और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने दूरदराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग देने वाली संस्थाओं का आभार भी जताया।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षकों ने अपने-अपने विभागों और गतिविधियों की जानकारी दी। सरपंच सरिता यादव ने घोषणा की कि विद्यालय के खेल परिसर को बेहतर बनाकर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed