फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The date for filling the online application fee for HTET has been extended to 30 November

एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने की तिथि बढ़कर हुई 30 नवंबर

Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The date for filling the online application fee for HTET has been extended to 30 November
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 व 19 दिसंबर को करवाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन/शुल्क भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 30 नवम्बर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकृत आवेदन के विवरणों में अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला का नाम, आधार नंबर एवं और लेवल 2 व 3 में विषय के चयन में 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक ऑनलाइन सुधार/शुद्धि कर सकते हैं। इसके पश्चात ऑनलाइन आवेदन एवं शुद्धि की अनुमति नहीं होगी तथा इस संदर्भ में कोई प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा की अपडेट के लिए बोर्ड वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें ताकि उम्मीदवार किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed