{"_id":"69f4ecd77e0db86dfa0d284c","slug":"the-contribution-of-workers-is-important-in-the-progress-of-the-country-dr-naresh-kaushik-rewari-news-c-198-1-fth1001-237733-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की प्रगति में श्रमिकाें का योगदान महत्वपूर्ण : डॉ. नरेश कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की प्रगति में श्रमिकाें का योगदान महत्वपूर्ण : डॉ. नरेश कौशिक
Fri, 01 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक दिवस पर श्रमिकों से संवाद करते एनएसएस स्वयंसेवक और महाविद्यालय स्टाफ।स्रोत:विव
बावल। स्थानीय कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डाॅ. नरेश कौशिक ने कहा कि देश की प्रगति में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थलों पर जाकर श्रमिकों से संवाद किया और उन्हें वस्त्र, मिठाई एवं उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। धर्म भट्ठा, सिवाच धर्म भट्ठा और भरतरी में कार्यक्रम हुआ। महाविद्यालय परिसर में कार्यरत श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि निदेशक विस्तार शिक्षा एवं प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने कहा कि श्रमिक समाज की वास्तविक शक्ति हैं और विद्यार्थियों को उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता रखनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण और कविता प्रस्तुत कर श्रमिकों के जीवन एवं संघर्ष को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण निम्बर्यान, डॉ. अलीशा, डॉ. तन्वी, डॉ. भारतेंदु जैन सहित एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।