{"_id":"62ec189fd94e864946581115","slug":"the-complainant-turned-out-to-be-the-accused-the-young-man-was-shot-with-his-own-pistol-rewari-news-rtk654294472","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी, खुद की पिस्तौल से लगी थी युवक को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी, खुद की पिस्तौल से लगी थी युवक को गोली
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में जनवरी में एक युवक को गोली लगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। नशे की हालत में युवकों से उनकी ही पिस्तौल से गोली चल गई थी। पुलिस को गुमराह करते हुए युवकों ने कार सवार युवकों द्वारा गोली मारने की कहानी गढ़ दी थी। जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए युवक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल उर्फ भालू, महेश उर्फ गैणी व गांव गोपालपुर गाजी निवासी बादल उर्फ धोला के रूप में हुई है। वारदात में प्रयोग पिस्तौल सीआईए रेवाड़ी टीम पहले ही बरामद कर चुकी है।
जांच कर्ता ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल ने शिकायत दी थी कि 9 जनवरी की रात करीब 11 अपने अन्य साथियों के साथ पैदल गांव एक गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से कार में सवार होकर आए बदमाशों ने महमपाल पर गोली चला दी। गोली महमपाल के पैर में लगने से घायल हो गया था। महमपाल के साथी उसे गंभीर हालत में यहां के ट्रॉमा सेंटर में लेकर आए, जहां से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस को महमपाल द्वारा दी गई शिकायत पर संदेह हो गया। गोली चलने की घटना के अगले दिन ही सीआईए रेवाड़ी ने वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित खंडहर मकान से पिस्तौल व दो कट्टे बरामद किए थे, जिसके बाद पुलिस का संदेह और बढ़ गया। जांच के बाद पुलिस ने महमपाल उर्फ भालू, महेश उर्फ गैणी व बादल उर्फ धोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने झूठी शिकायत करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आठ जनवरी को गोपालपुर गाजी निवासी बादल उर्फ धोला जेल से छूट कर आया था, जिसकी खुशी में वह पार्टी कर रहे थे। महमपाल, विकास उर्फ चीकू, महेश उर्फ गैणी व बादल बैठ कर शराब पी रहे थे। बादल ने महमपाल की पिस्तौल देखने के लिए ली थी, जिससे अचानक गोली चल गई और महमपाल के पैर में लगने से घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपियों ने सभी अवैध हथियार खंडहर मकान में फेंक दिए थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने कार सवार युवकों द्वारा गोली मारने की झूठी शिकायत दे दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे आरोपी विकास उर्फ चीकू की तलाश कर रही है।