फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The cleanliness system in the city has broken down.

Rewari News: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

Sun, 07 Apr 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness system in the city has broken down.
रेवाड़ी। अनाजमंडी के पास लगा कूड़े के ढेर। संवाद
रेवाड़ी। शहर में इन दिनों चरमराई सफाई व्यवस्था से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकतर काॅलोनियों, गलियों, वार्डों और सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शहर में तीन सौ सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन शहर की करीब तीन लाख आबादी को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। बताया जाता है कि शहर में 900 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। इसके चलते नगर के अधिकतर वार्डाें में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगह तो कूड़े डंप हैं। नगर के कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जिनमें सफाई व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है।
विज्ञापन


राजेश, हरि, मुकेश, बिट्टू, अनिल आदि का कहना है कि यह समस्या यहां पर बनी रहती है। सफाईकर्मियों की कार्यशैली भी कूड़े, कचरे के उठान में बहुत बड़ी बाधक बनी हुई है। इसके कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में कूड़े का ढेर सड़क किनारे लगा रहता है। कूड़ा निस्तारित नहीं होने से दुर्गंध उठती है। बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------



क्या कहना हैं लोग

शहर में सफाई व्यवस्था खराब है। एडीसी के पास अब नगर परिषद के नगरायुक्त का चार्ज है तो उन्हें भी इस पर ध्यान देना चाहिए। कर्मचारियों की कमी को पूरा करना चाहिए।- राकेश कुमार भार्गव, स्थानीय

-----------

शहर में सफाई व्यवस्था की हालत दयनीय होती चली जा रही है। इसके बावजूद भी नगर परिषद द्वारा इस पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जल्द व्यवस्था ठीक हो।- धर्मबीर पोसवाल, स्थानीय

-----------

संसाधनों की कमी है। कर्मचारी भी आबादी को देखते हुए पूरे नहीं है। इससे समस्या आ रही है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन से मांग की गई है।- महेंद्र सिंह चावरियां, प्रधान नगर पालिका कर्मचारी संघ

------------

शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। घर के आसपास और सड़कों पर कूड़ा न फेकें।- प्रियंका यादव, ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता अभियान


----------------------

वर्जन:

यदि शहर के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं तो जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed