फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The civil hospital will be temporarily shifted.

Rewari News: अस्थाई तौर पर शिफ्ट होगा सिविल अस्पताल

Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The civil hospital will be temporarily shifted.
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। 200 बेड के नए नागरिक अस्पताल भवन के निर्माण में लगने वाले लंबे समय को देखते हुए ओपीडी को अस्थाई तौर पर सेक्टर-4 कन्या स्कूल के भवन में शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए सरकार की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भवन का निरीक्षण किया जाना है, जिसमें देखा जाएगा कि भवन में कितना काम होना है।
विज्ञापन

भवन के कार्य का पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। अभी नागरिक अस्पताल के नए अतिरिक्त ब्लॉक में जगह की कमी है। वहां पर ओपीडी को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। यहां पर पहले ही लैब में छोटे-छोटे कैबिन बने हुए हैं। इसी तरह अन्य ओपीडी में भी जगह की कमी है।
विज्ञापन

हालांकि डेंटल ओपीडी को नई बिल्डिंग में ही शिफ्ट किया जा रहा है। इसी तरह मुख्य गेट के साथ बनी टीबी की लैब को भी नई बिल्डिंग की प्रयोगशाला में ही शिफ्ट किया जा रहा है। पुरानी बिल्डिंग में चल रही वरिष्ठ नागरिक ओपीडी को नई बिल्डिंग में पहले ही शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सरकुलर रोड स्थित नागरिक अस्पताल से सेक्टर-4 कन्या स्कूल की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। सरकुलर रोड पर तो बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य मुख्य जगह से ऑटो चलते हैं। ऐसे में पीड़ितों को सहुलियत भी होती है। मगर सेक्टर-4 में जाने के लिए अभी कोई साधन नहीं है।
हालांकि अस्पताल के संचालन होने पर वहां भी ऑटो सुविधा शुरू हो सकती है। वहीं, सीएमओ डॉ. नरेंद्र का कहना है कि अस्पताल को अस्थाई तौर पर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है, इसके लिए नियमानुसार कार्य होगा।

45 साल पुरानी बिल्डिंग, असुरक्षित घोषित हो चुकी

नागरिक अस्पताल की मौजूदा बिल्डिंग करीब 45 साल पुरानी है। बनने से लेकर अब तक स्पेशल रिपेयरिंग नहीं हुई है। ऐसे में बिल्डिंग अब जर्जर हो गई है। पिछले कुछ माह पहले ही पीडब्ल्यूडी की तरफ से बिल्डिंग को अनसेफ घोषित किया गया है। पुरानी बिल्डिंग में चल रहे डेंटल व गायनी ओपीडी में कई बार प्लास्टर भी गिर चुका है। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पिछले दिनों भी गायनी वार्ड में भर्ती कक्ष में प्लास्टर गिरने से महिलाओं ने हंगामा भी किया था। निचाई पर होने से बरसात के दिनों में गायनी वार्ड ओपीडी में पानी भी भर जाता है।




42 लाख रुपये का है बजट पास
सेक्टर-4 बिल्डिंग की मरम्मत के लिए 42 लाख का बजट पास है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अस्पताल के लिए स्कूल के भवन का मेंटेनेंस भी होगा। साथ ही ऑपरेशन थियेटर व वार्ड के लिए ऑक्सीजन लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके बिना संचालन नहीं हो सकेगा। इसलिए प्रशासन और बजट के लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed