{"_id":"613e42258ebc3e69ac7bf21c","slug":"the-candidates-for-the-post-of-chairman-will-put-up-a-review-petition-rewari-news-rtk6237730177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद के उम्मीदवार लगाएंगे रिव्यू पिटीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पद के उम्मीदवार लगाएंगे रिव्यू पिटीशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव लड़ने वाले 7 उम्मीदवारों ने रविवार को धारूहेड़ा के टूरिस्ट काम्प्लेक्स में बैठक कर रिव्यू पिटीशन डालने का निर्णय लिया है।
शिकायतकर्ता संदीप बोहरा ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले से वे सभी हैरान हैं, क्योंकि जांच में सब कुछ साफ हो गया था। दूसरे पक्ष को सुने बगैर फैसला आया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन डाली जाएगी। जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे।
उल्लेखनीय है कि धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव उप चुनाव की प्रक्रिया 27 अगस्त को शुरू हुई थी। 12 सितंबर को मतदान होना था। 10 सितंबर की शाम प्रचार खत्म होने से पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला कंवर सिंह के पक्ष में आ गया। हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें चुनाव आयोग ने कंवर सिंह के सर्टिफिकेट को जांच में फर्जी पाए जाने पर 15 मार्च को शपथ लेने से पहले हटा दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद चुनाव आयोग ने भी उपचुनाव की प्रक्रिया को उसी दिन रद्द कर दिया था। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार से लेकर हर कोई हैरान रह गया। इधर, शपथ से पहले ही कुर्सी गंवाने वाले कंवर सिंह खेमे में खुशी है। इसी मामले को लेकर अब 13 सितंबर को फिर से हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बैठक में भाजपा-जजपा के संयुक्त उम्मीदवार राव मानसिंह, बीएसपी उम्मीदवार प्रदीप, बाबूलाल लांबा, खेमचंद सैनी, रामनिवास व दिनेश मौजूद थे।