{"_id":"69693180d9da36298304d312","slug":"the-british-system-of-village-headmanship-is-still-important-today-vijay-rewari-news-c-198-1-fth1001-232108-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों की लंबरदारी की प्रथा आज भी महत्वपूर्ण : विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजों की लंबरदारी की प्रथा आज भी महत्वपूर्ण : विजय
Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि ब्रिटिश काल से चली आ रही लंबरदारी की प्रथा आज भी राजस्व और प्रशासनिक कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हरियाणा सरकार ने हमेशा अपने नंबरदारों (लंबरदार) को मान-सम्मान दिया है और उनकी भूमिका को सराहा है।
एसडीएम ने यह बातें कार्यालय में कोसली उपमंडल के नंबरदारों से मुलाकात के दौरान कही। नंबरदारों ने अनुरोध किया कि जब भी राजस्व विभाग के अधिकारी गांव में निरीक्षण या अन्य कार्य के लिए जाएं, तो उन्हें इसकी सूचना भी मिलनी चाहिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलवाने, समय पर मानदेय देने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
नंबरदारों ने बताया कि वे हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस पर एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सक्षम अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नंबरदारों की अन्य जायज मांगों को मौके पर स्वीकार कर लिया गया। इस मौके पर विजय आजाद, होशियार सिंह, राधेश्याम, अशोक कुमार सहित अनेक गांवों से आए नंबरदार मौजूद रहे।