{"_id":"6925ed7cd717e0dc540a88a5","slug":"the-body-of-a-5-7-day-old-youth-was-found-in-a-dirty-drain-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-229470-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में गंदे नाले में मिला 5 से 7 दिन पुराना युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में गंदे नाले में मिला 5 से 7 दिन पुराना युवक का शव
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद
भिवाड़ी। औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर मुंडाना में मंगलवार सुबह एक गंदे नाले में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शव करीब 5 से 7 दिन पुराना है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह नाले से तेज बदबू आने लगी। जब लोग बदबू की वजह जानने पहुंचे तो नाले में व्यक्ति का शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही भिवाड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और जरूरी कार्रवाई करते हुए उसे कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका है जिससे मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।