{"_id":"69936708f36aace074093db4","slug":"the-body-found-in-the-train-toilet-could-not-be-identified-rewari-news-c-198-1-rew1001-233706-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रेन के शौचालय में मिले शव की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रेन के शौचालय में मिले शव की नहीं हो पाई पहचान
Tue, 17 Feb 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में मिले 30 वर्षीय युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाएं हाथ पर हिंदी में करन सुरमा, अंग्रेजी के कर्ण और ओम महाकाल त्रिशूल टैटू अंकित है। सिर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज किया है।
पैसेंजर ट्रेन संख्या 54413 पिछले सप्ताह शुक्रवार सुबह करीब 6:05 पर दिल्ली से रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची थी। रेवाड़ी स्टेशन पर एक यात्री ने ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव पड़ा मिला। ट्रेन के टॉयलेट में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव देखने के बाद पहले मामले को संदिग्ध माना था। पोस्टमार्टम के दौरान सिर पर मिले चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के हत्या का केस दर्ज किया था। शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। स्टेशनों पर सीसीटीवी देखें जा रहे हैं। कपड़ों के अलावा मृतक के पास कुछ नहीं मिला।