फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The benefits of government schemes are not reaching the farmers

Rewari News: किसानों तक नहीं पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The benefits of government schemes are not reaching the farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा है।
किसान नेताओं ने कहा कि मजदूर और किसानों को क्षतिपूर्ति की कम राशि मिली है। भावांतर योजना के तहत मिलने वाली राशि अभी तक किसानों के खातों में नहीं आई है। वहीं, फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनियों की ओर से बीमा करने के बाद भी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जिससे किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

किसानों ने यह आशंका भी जताई कि किसान भवन पर सरकार द्वारा कब्जा किया जा सकता है। किसानों का कहना है कि किसान भवन किसानों के लिए बनाया गया है और किसी भी अधिकारी को इसके अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर किसानों ने एकजुट होकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के उप प्रधान सत्यवान नरवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो महीने के भीतर किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो पिपली अनाज मंडी में एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि किसान अब अपने हक के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं।
संगठन के आईटी सेल प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि सरकार किसान यूनियन की ओर टेढ़ी नजर से न देखे। यह संगठन सर छोटूराम की देन है और किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अजय राणा ने कहा कि रेवाड़ी की टीम बहुत बेहतर कार्य कर रही है और यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ी तो पूरी राष्ट्रीय टीम रेवाड़ी की टीम के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त डीसी अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा।

--
शहरी महिला प्रधान बनीं सविता
प्रदर्शन के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। सविता एडवोकेट को शहरी महिला प्रधान नियुक्त किया गया जबकि पूनम को रेवाड़ी ब्लॉक की महिला प्रधान बनाया गया। प्रदर्शन में प्रधान समय सिंह, जिला कार्यकारी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, अभय सिंह चिहड़, दक्षिणी हरियाणा के अध्यक्ष रवि प्रकाश यादव, रोशन लाल दरोगा, शहरी प्रधान कृष्ण सैनी, वेद प्रकाश सुल्तानिया, ओपी लोहाणा, राजकुमार, अशोक कुमार, नीलम मूंदड़ा, जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, महिला उपप्रधान मनीषा यादव, जिला महिला प्रेस प्रवक्ता ममता यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed