{"_id":"6b09c331130c8946be0850fe","slug":"the-basketball-team-will-be-selected-tomorrow-rewari-news-c-198-1-fth1001-249384-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बास्केटबॉल टीम का चयन कल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बास्केटबॉल टीम का चयन कल होगा
Fri, 27 Nov 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला सीनियर बास्केटबॉल टीम (पुरुष एवं महिला) के गठन के लिए 29 नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के सचिव लख्मी चंद ने बताया कि ट्रायल गांव संगवाड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बास्केटबॉल मैदान पर दोपहर 3 बजे होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 4 से 6 दिसंबर तक हिसार में आयोजित होने वाली 58वीं हरियाणा राज्य सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल में केवल रेवाड़ी जिले के निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को 100 रुपये शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना मूल आधार कार्ड और उसकी प्रति साथ लानी होगी। खिलाड़ियों को उचित बास्केटबॉल खेल किट में निर्धारित समय पर मैदान में पहुंचना होगा। संवाद