फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The basic message of Ganpati festival is to increase the feeling of patriotism.

Rewari News: गणपति उत्सव का मूल संदेश राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाना

Mon, 09 Sep 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The basic message of Ganpati festival is to increase the feeling of patriotism.
फोटो: 4रेवाड़ी। कार्यक्रम में आए अति​​थियों को भगवान गणेशजी के चित्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कुसुम लता पनवाल पार्षद वार्ड नंबर 30, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गणपति उत्सव मूल रूप से देशभक्ति की भावना से जुड़ा है।

वक्ताओं ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने गणपति उत्सव की शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे से की। गणपति उत्सव के बहाने सभी इकट्ठा होते और अंग्रेज सरकार को देश से निकालने की योजना बनाते थे। धीरे-धीरे गणपति उत्सव पूरे महाराष्ट्र में मनाया जाने लगा। देशवासी जागृत हुए अंततः अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा, शिक्षा विद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि जब कार्तिकेय और गणेश जी में प्रतिस्पर्धा हुई कि कौन धरती की प्रदक्षिणा पहले करके आएगा। कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर उड़ चले लेकिन गणेश जी ने आदरपूर्वक अपनी मां पार्वती व भगवान शंकर की तीन बार परिक्रमा की व उनके चरणों में मस्तक झुका कर बैठ गए। देवताओं ने गणपति जी की बुद्धिमत्ता देखकर उन्हें प्रथम पूज्य होने का वरदान दिया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गौ सेवक रविंद्र आशावादी, हमारा परिवार की महिला प्रधान निशा सीकरी, हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉक्टर सपना यादव शिक्षा विद मधु गुप्ता, जीएस पूनिया, पवन कुमार, पंकज रूस्तगी, हास्य के ब्रांड एंबेसडर प्रदीप शर्मा, युवा नेता सत्यदेव यादव, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, पार्षद अमित यादव, शिक्षाविद देवेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यतः किशोरी लाल नंदवानी, लक्ष्मी नारायण, महेश शर्मा, सोनिया कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, माहिरा, प्रीति कपूर, सुनीता आर्य, सतपाल शास्त्री, सुभाष अरोड़ा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed