फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   the axe beat two accused arrest

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले करने वाले आरोपी काबू

Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
the axe beat two accused arrest
गांव मांढैया कलां में एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मांढैया कला निवासी धर्मन्द्र व गुलाब सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव मांढैया कलां निवासी हरेंद्र ने शिकायत में बताया था कि 6 जून की रात को उसका भाई सुनील घर पर सो रहा था। रात को उनके गांव का रहने वाला राहुल उसके भाई सुनील को बुलाकर अपने साथ ले गया था। बाहर आने के बाद उनके गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ बुन्ना, राजेश, गुलाब व अन्य लोग सुनील को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। आरोपियों ने सुनील के सिर में कुल्हाड़ी मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। देर शाम दो और आरोपियों को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed