फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The ax fell Jat reservation, SP transferred

गिरी जाट आरक्षण की गाज, एसपी का तबादला

Wed, 02 Mar 2016 01:09 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो ।
रेवाड़ी ब्यूरो । Updated Wed, 02 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
The ax fell Jat reservation, SP transferred

रेवाड़ी। जाट आरक्षण आंदोलन में भले ही रेवाड़ी में जाम के अलावा कोई उपद्रव नहीं हुआ, लेकिन एसपी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल पुलिस अधिकारियों पर भारी पड़ गए। एसपी बलवान सिंह राणा का गुड़गांव तबादला कर दिया है। जिले के कई एसएचओ को बदला गया है। कुछ जाट समुदाय के एसएचओ का भी जिले से बाहर स्थानांतरण कर दिया गया। एसपी बलवान सिंह राणा को गुड़गांव वेस्ट डीसीपी के पद पर लगाया है जबकि यहां पर फतेहाबाद में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ हुए विवाद के बाद देश भर में सुर्खियों में आई आईपीएस संगीता कालिया को लगाया गया है। कालिया को फतेहाबाद से आईआरबी चौथी बटालियन का कमांडेंट बनाकर भेजा था। अब उनका तबादला रेवाड़ी कर दिया गया है।

विज्ञापन

रेवाड़ी से कुछ यूं जुड़े रहे हैं राणा

एसपी बलवान सिंह राणा 2008 में रेवाड़ी में डीएसपी के तौर पर आए थे। बाद में यहां से तबादला हो गया और 2012 में फिर एएसपी के पद पर यहां लगे। उस वक्त भी उनका तबादला विवादों के बीच हुआ था। गांव आसलवास में भूमि अधिग्रहण मामले में लोगों पर लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों ने भी पुलिस पर हमला बोल दिया था और पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी। स्नसके बाद इनका मेवात एसपी पद पर तबादला किया गया था। ये बाद में जींद और नारनौल एसपी रहे और 3, अक्टूबर, 2015 में ही यानी करीब पांच महीने पहले रेवाड़ी तबादला हुआ था, लेकिन अब यहां जाट आरक्षण आंदोलन में उनकी भूमिका पर लोगों ने सवाल खड़े किए। लघु सचिवालय में लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। उनके तबादले को जाट आरक्षण आंदोलन से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

विज्ञापन

एसपी से बातचीत

सवाल. आपका तबादला हो गया है, इसे कैसे देख रहे हैं।

जवाब: यह रुटीन प्रक्रिया है। कहीं भी तबादला हो। काम करना है। 

सवाल: जाट आरक्षण आंदोलन के साथ अपने कार्यकाल के बारे में क्या कहेंगे।

जवाब: मैंने इमानदारी से काम किया है। जाट आरक्षण आंदोलन में रेवाड़ी में कोई उपद्रव नहीं हुआ। कहीं कोई घटना नहीं हुई। कोई जान माल का नुकसान नहीं होने दिया। यहां पेपर लीक गिरोह को पकड़ा। चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुलिस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

कसौला एसएचओ अर्जुन राठी, सीआईए प्रभारी सत्येंद्र सिंह का भी जिले से बाहर तबादला हो गया है। इनके अलावा एसपी बलवान सिंह राणा ने सोमवार शाम एसएचओ माडल टाउन कर्मवीर खटाणा का तबादला कसौला, एसएचओ जाटूसाना ओमप्रकाश का माडल टाउन, पीएल रेवाड़ी इंस्पेक्टर सुरेद्र सिंह का रामपुरा, पीएल रेवाड़ी इंस्पेक्टर देवेंद्र धारूहेड़ा, इकॉनोमिक सेल के एसआई जयवचंद का एसएचओ जाटूसाना, एसएचओ धारूहेड़ा रतनलाल का एडिशनल एसएचओ मॉडल टाउन के पद पर तबादला किया है। इनके अलावा  एडिशनल एसएचओ रेवाड़ी एसआई अमन को आएसआई रेवाड़ी और साइबर सेल के एचसी का दलीप सिंह को ओएसआई रेवाड़ी के पद पर लगाया गया है।


जानिए नई एसपी के बारे में

रेवाड़ी की नई एसपी संगीता कालिया होंगी। भिवानी की रहने वाली कालिया इकॉनोमिक्स में एमए है। 2010 में वे आईपीएस बनी थी। 


महिलाओं के हाथ पुलिस की कमान

जिले में शायद ऐसा पहली बार होगा जब आईजी और एसपी दोनों महिला अधिकारी होंगी। यहां आईजी ममता सिंह है तो एसपी अब संगीता कालिया होंगी। इसके अलावा यहां एक महिला डीएसपी पूजा डाबला भी है। यानी यूं कह सकते हैं कि अब पुलिस की कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथ में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed