फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The aim of scouting is to bring positive change in the lives of children.

Rewari News: स्काउटिंग का उद्देश्य बच्चों के जीवन में लाना है सकारात्मक परिवर्तन

Mon, 02 Dec 2024 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The aim of scouting is to bring positive change in the lives of children.
कैंप में पहुंचे बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। द भारत स्कॉट्स व गाइड्स के तत्वावधान में बाल भवन में पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर में 300 स्काउट और गाइड ने भाग लिया। साथ ही बेसिक कोर्स फाॅर गाइड कैप्टन व स्काउट मास्टर में 100 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रमुख गतिविधियां प्राथमिक चिकित्सा, एस्टीमेटसन पायनियरिंग , मैपिंग, स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल सिद्धांत, आपदा प्रबंधन जैसे जीवन कौशल सिखाने में अत्यधिक प्रभावी रहा।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि इस तरह के शिविर आमतौर पर बच्चों के विकास, शिक्षा, और समाज कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। इस कैंप के संयोजक प्रदीप कुमार, डीओसी (स्काउट) ने जानकारी दी कि कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व कौशल, और स्काउटिंग से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व निर्माण को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

डीओसी गाइड सरोज वर्मा ने बताया कि इस वर्ष पूरे भारत में स्काउटिंग को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी कड़ी में इस प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया, जो स्काउटिंग के महत्व और उसके द्वारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के सभी स्काउटिंग और गाइडिंग कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग के प्रशिक्षण भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये विद्यार्थियों, स्काउट्स, गाइड्स और नागरिकों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed