{"_id":"67eadee4d638b0b06c0f278c","slug":"the-accused-who-escaped-after-dodging-the-police-was-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-217263-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 08आरोपी, सचिन। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। यमुनानगर पुलिस को चकमा देकर शनिवार को फरार हुए आरोपी को थाना रामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव गुरावड़ा निवासी सचिन के रूप में हुई है। वह अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
यमुनानगर साइबर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गांव गुरावड़ा निवासी सचिन की यमुनानगर पुलिस को तलाश थी। 29 मार्च को यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सचिन थाना रामपुरा क्षेत्र में रह रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रेवाड़ी पहुंच गई। मोहल्ला कुतुबपुर में आरोपी सचिन नजर आया लेकिन पुलिस उसे काबू करती, इससे पहले वह चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की जेब से एक अवैध देशी पिस्टल निकलकर गिर गई, जिसकी मैगजीन में तीन कारतूस मिले थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया।