फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of giving arms to the robber was caught by the police.

Rewari News: लुटेरे को असलहा देने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 16 Sep 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of giving arms to the robber was caught by the police.
धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने लुटेरे को देसी कट्टा मुहैया कराने के आरोप में गांव शहबाजपुर खालसा निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गोल्डन हाइट सोसाइटी गांव खिंजुरी निवासी कृष्ण पाल सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह 9 सितंबर की रात बावल स्थित अपनी कंपनी से निकलकर गाड़ी में घर जा रहे थे। सोसायटी के नजदीक पहुंचने पर लघुशंका के लिए सर्विस रोड पर गाड़ी रोक दी। इसी बीच स्कूटी से आए तीन युवकों ने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी स्टार्ट करके धारूहेड़ा की तरफ गए। आरोपियों ने गांव रसरण में उतार दिया और उसकी गाड़ी, नकदी, मोबाइल व लैपटॉप लूट कर फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्रगढ़ के मोहल्ला बागडिया निवासी अंकित व मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी योगेश को िरफ्तार कर गाड़ी, मोबाइल फोन, लैपटॉप व दो कट्टे बरामद किए थे। अंकित कीनिशानदेही पर मोहित पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed