फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thanks to soldiers, all festivals are celebrated at home: MLA Laxman

सैनिकों की बदौलत घरों में सभी त्योहार मनाते : विधायक लक्ष्मण

Mon, 28 Oct 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 28 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Thanks to soldiers, all festivals are celebrated at home: MLA Laxman
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह साथ में अन्य गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में देश के वीर सैनिकों को नमन कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, रेवाड़ी इकाई प्रमुख दयानंद आर्य व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सैनिकों की बदौलत हम घरों में सभी त्योहार अमन चैन के साथ मनाते हैं। वीर सैनिक सर्दी में सीमाओं पर माइनस डिग्री तापमान में डटकर खड़े रहते हैं। हमारा दक्षिणी हरियाणा तो सैनिकों की खान कहलाता है। रेजांगला के ऐतिहासिक युद्ध में तो वीरों ने बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों को मार गिराया था।
विज्ञापन


नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, प्रधान अरुण गुप्ता, प्रमुख शिक्षाविद् डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व सह संयोजक प्रवीण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक वर्ष अपनी दीपावली सीमा पर वीर सैनिकों के साथ मनाते हैं। उनके साथ रहने से सैनिकों का मनाबल बढ़ता है। संस्था की महिला प्रधान निशा सीकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता व समाजसेविका सुनीता शास्त्री ने कहा कि हमारा परिवार संस्था की महिलाएं आसपास के फौजी परिवारों में दिवाली के दिन मिठाइयां, रंगोली व पटाखे लेकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के संयोजक दिनेश कपूर के जन्मदिवस पर सभी ने शुभकामनाएं दी। प्रवीण ठाकुर ने सभी को देशभक्ति के गीतों पर एरोबिक्स का अभ्यास कराया। संस्था की ओर से पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के उपप्रधान सीए जतिन सैनी, गुरुद्वारा गुरु नानक देव सिंह सभा बारा हजारी के प्रधान प्रीतपाल सिंह निक्का, समाजसेवी हरबंस लाल खुराना, समाजसेवी शम्मी शर्मा, पवन कुमार, श्रुति आर्य, लता शर्मा, शिक्षाविद् प्रोफेसर सीएल सोनी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व समाजसेवी राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed