फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tents of uprooted farmers due to heavy rains and rain, farmers injured

तेज अंधड़ व बारिश में उखड़े किसानों के टेंट, किसान हुए चोटिल

Sat, 29 May 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tents of uprooted farmers due to heavy rains and rain, farmers injured
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर शनिवार शाम आए तेज अंधड़ के चलते कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों के अधिकतर टेंट उखड़ गए। किसानों को टेंट से बाहर निकलने मौका तक नहीं मिला। इससे अनेक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल किसानों को राजस्थान के नीमराना व बहरोड के अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी उपचाराधीन किसानों की हालत खतरे से बाहर है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खेड़ा बॉर्डर पर 167 दिनों से हरियाणा व पंजाब के कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर हाईवे के बीच में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

तूफान व बारिश से मोर्चे पर भारी नुकसान
खेड़ा बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता संजय माधव ने बताया कि शनिवार को करीब साढ़े 6 बजे आए तूफान से भारी नुकसान हुआ है। अधिकतर टेंट उखड़ने के साथ ही अस्त-वयस्त हो गए। घायल किसानों में गणपत राम, भगत सिंह, रामप्रसाद सहित करीब 10 किसान हैं। इनके सिट में चोट से लेकर हाथ पैरों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। माधव का कहना है कि बावजूद इसके किसानों का हौसला नहीं टूटा है। देर रात एक बार फिर से किसान अपने टेंट को खड़ा करने में लगे रहे। इससे पहले भी तेज तूफान में किसानों को अधिकतर टेंट फट चुके हैं, लेकिन इस बार चोट लगना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed