फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temporary increase in number of coaches will provide relief to passengers

Rewari News: रेल डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी से यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Temporary increase in number of coaches will provide relief to passengers
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला-लालगढ़ रेलसेवा में लालगढ़ से 1 नवंबर से 15 नवंबर तक तथा दिल्ली सराय से 3 नवंबर से 17 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे। इसी तरह दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 नवंबर से 15 नवंबर तक तथा उदयपुर सिटी से 2 नवंबर से 16 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्णय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार नवंबर में विभिन्न जोड़ी ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसमें अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में भी 1 नवंबर से 30 नवंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी रेलसेवा में 1 नवंबर से 29 नवंबर तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान और एक द्वितीय कुर्सीयान डिब्बा अतिरिक्त लगाया जाएगा। जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा दिल्ली कैंट से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बा अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा जोड़ा जाएगा।बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक और हरिद्वार से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक थर्ड एसी और एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर रेलसेवा में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक एक एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-मदार, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी और जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवाओं में भी 1 नवंबर से 30 नवंबर तक पांच-पांच साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed