{"_id":"645baa2e0202a5d129059527","slug":"tempo-pickup-collision-near-rewari-two-killed-including-driver-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: टैंपो-पिकअप में भीषण भिड़ंत, ड्राइवर समेत दो की मौत, बच्चों व महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: टैंपो-पिकअप में भीषण भिड़ंत, ड्राइवर समेत दो की मौत, बच्चों व महिला समेत पांच घायल
Wed, 10 May 2023 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 May 2023 07:59 PM IST
सार
सभी सामदा गांव के गरीबनाथ बाबा के दर्शन के बाद लौट रहे थे। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर-गुगलकोटा स्टेट हाईवे पर बुधवार को करीब 11 बजे एक पिकअप सेंट्रो कार को टक्कर मारते हुए एक टैंपो में जा घुसी। हादसे में टैंपो ड्राइवर और एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिलाएं और बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जो बहरोड़ के पास मुंडावर क्षेत्र के गांव सामदा स्थित गरीबनाथ मंदिर से दर्शन कर रेवाड़ी लौट रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाड़ावास निवासी जयराम (55) अपने परिवार के साथ राजस्थान के सामदा गांव स्थित बाबा गरीब नाथ के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। शाहजहापुर के समीप गूगलकोटा स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही एक पिकअप ने पहले एक कार को टक्कर मारी। उसके बाद टैंपो में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस के आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से टैंपों में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर बहरोड़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने टैंपो ड्राइवर राजकुमार उर्फ रॉकी (37) व जयराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
टैंपो कबाड़ में बदला
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पलक झपकते ही टैंपो कबाड़ में तब्दील हो गया। वहीं, सड़क पर पिकअप भी पलट गई। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लग गया। सूचना के बाद शाहजहांपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।