फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tempo fir hisar naveen

उधार गाडी लेकर गया व्यक्ति फरार, गाड़ी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 16 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
tempo fir hisar naveen
गांव भाकली निवासी एक युवक ने हिसार निवासी एक व्यक्ति पर उसकी महेंद्रा गाड़ी लेकर फरार होने तथा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भाकली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार है तथा परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उस पर ही है। उसने कुछ दिन पहले सब्जी बेचने के लिए महेंद्रा सुपरो गाड़ी खरीदी थी। वह हांसी से अपनी गाड़ी में सब्जी लेकर आता था तथा हिसार के गांव पबरा निवासी शमशेर सिंह उसे कमीशन पर सब्जी दिलवाता था। कुछ दिन पहले शमशेर सब्जी लाने के लिए उसकी गाड़ी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब वह अपने भाई के साथ शमशेर के गांव पहुंचे तो पता लगा कि वह बरवाला में किराए पर रहता है। शमशेर से मिले तो बताया कि गाड़ी पपीता लेने के लिए हिसार भेजी हुई है। वापस आते ही वह स्वयं गाड़ी लेकर आ जाएगा। आरोपी से कई बार संपर्क करने के बाद भी उसकी गाड़ी वापस नहीं लौटा रहा है। गाड़ी वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी व गाड़ी से अवैध कार्य कर केस में फंसवाने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को नवीन ने आरोपी के खिलाफ कोसली थाना में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शमशेर पर अमानत में खयानत व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed